Main Slideजीवनशैली

अप्रैल के महीने में जन्मे लोगों का ऐसा होता है स्वभाव, जानकर चौंक जाएंगे

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हर महीने में जन्में लोगो को स्वभाव अलग होता है। जन्म के दिन का तो आपके ऊपर प्रभाव होता ही है। लेकिन साथ ही आपका किस माह में जन्म हुआ है यह भी आपके चरित्र पर खास असर करता है। जनवरी, फरवरी और मार्च के बाद क्रमानुसार आगे बढ़ते हुए आज हम आपको अप्रैल के महीने में जन्मे लोगों के बारे में कुछ बातें बताने जा रहे हैं।

उनका स्वभाव, उनकी सोच, क्या है उनकी पसंद ये सब बातें बताएंगे अप्रैल के माह में जन्मे लोगो के बारे में। साथ ही अप्रैल के महीने में जन्मे लोग कैसे भीड़ से अलग हैं और वह क्या बात है जो उन्हें सबसे अलग और आकर्षक बनाती है।

अप्रैल

वह पहली बात जो अप्रैल माह में जन्मे लोगों में पाई जाती है वह है भरपूर शारीरिक एवं मानसिक ऊर्जा का होना। इन्हें हरदम तरो-ताज़ा पाएंगे। आलस्य से ये कभी भी समझौता करना पसंद नहीं करते, हां लेकिन ये बात अलग है कि जिस काम के लिए ये तैयार नहीं हैं उसे टालने के लिए आलसी होने का नाटक जरूर कर सकते हैं। अप्रैल के महीने में जन्में लोग बेहद खूबसूरत, रौबीले लेकिन जिद्दी स्वभाव के होते हैं।

अप्रैललेकिन जो बात आप में सबसे अच्छी है वह है आपका हंसमुख अंदाज़, जिसके कारण आपकी फ्रेंड लिस्ट काफी लंबी-चौड़ी बन जाती है।
ये लोग दोस्तों और रिश्तेदारों की नज़र में बेहद प्रिय होते हैं। आपके इसी स्वभाव की वजह से लोग आपको एक अच्छे उदाहरण के रूप में भी दूसरों के सामने प्रदर्शित करते हैं।ये कलात्मक भी होते हैं।

अप्रैल

लाइफ में इन्हे एडवेंचर भी बहुत पसंद होता है।जिज्ञासु प्रवत्ति इनमें बहुत होती है। अप्रैल के महीने में जन्मे लोग जब कुछ कर दिखाने की ठान लेते हैं वो कर के ही छोड़ते हैं।आज़ादी इन्हे पसंद होती है और निडरता इनमें कूटकूट कर भरी होती है। प्यार को निभाने में ये बहुत आगे होते हैं । अप्रैल के महीने में जन्मे लोगों का लकी नंबर 1, 4, 5, 8 है। लकी कलर : ऑरेंज, मेहरून और गोल्डन, लकी डे : संडे, वेडनसडे, फ्राइडे और लकी स्टोन माणिक है।

रिपोर्ट – श्वेता त्रिपाठी 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close