अन्तर्राष्ट्रीयMain Slide

ज़िंदा जल गए 26 लोग : सड़क पर चल रही थी यात्रियों से भरी बस, अचानक लगी भयंकर आग

चीन में 03 दिनों में दो घटनाएं सामने आई हैं। हाल ही में एक कैमिकल प्लांट में भीषण विस्फोट होने से 64 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं शुक्रवार को चीन के हुनान प्रांत में एक बस में आग लगने से 26 लोगों की मौत हो गई।

चीन में 03 दिनों में दो घटनाएं सामने आई हैं

स्थानीय लोगों के मुताबिक चीन के हुनान प्रांत में हाइवे पर यात्रियों से भरी एक बस में आग लग गई। इस हादसे में 26 लोगों की जलने से मौत हो गई, जबकि 28 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इस दुर्घटना में कई लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक बस पर्यटकों को लेकर जा रही थी, जिसमें 56 लोग सवार थे। घायलों को उपचार के लिए तीन अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह घटना शुक्रवार शाम चांगदे शहर की हांशोउ काउंटी में हुई।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close