राजनीतिMain Slideखेलराष्ट्रीय

LIVE : क्रिकेट और BJP का आज होगा मिलन, गौतम गंभीर भाजपा में होंगे शामिल

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। होली के दिन ये लिस्ट जारी हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे, इस बार बीजेपी लालकृष्ण आडवाणी को टिकट नहीं दिया गया है।

गौतम गंभीर आज भाजपा में होंगे शामिल

लालकृष्ण आडवाणी की जगह गांधीनगर से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह चुनाव लड़ेंगे। आज भारतीय जनता पार्टी की दूसरी लिस्ट आ सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज मीडिया से मुखातिब हो सकते हैं।

क्रिकेटर गौतम गंभीर भी आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बीते कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी कि वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं, लेकिन अब बताया जा रहा है कि दोपहर 12 बजे गौतम बीजेपी में शामिल होंगे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close