राष्ट्रीयCrimeMain Slide

होली चेतावनी : अब रंग लगाने के बहाने महिलाओं से छेड़छाड़ करने पर होगी ये सज़ा

होली का त्योहार पर अगर आप महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हुए पकड़े जाते हैं, तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।होली पर महिलाएं खूब रंग खेलती हैं, ऐसे में अगर कोई पुरुष उनके साथ जोर जबरदस्ती करता है या उनको आपत्तिजनक तरीके से छूने की कोशिश करता है, तो उसे बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

रंग लगाने के बहाने महिलाओं से छेड़छाड़ करने पर होगी ये सज़ा
रंग लगाने के बहाने महिलाओं से छेड़छाड़ करने पर होगी ये सज़ा ( फोटो – गूगल )

रंग लगाने के बहाने महिलाओं से छेड़छाड़ करने पर होगी ये सज़ा

भारतीय दंड सहिंता में महिलाओं को विशेष सुरक्षा प्रदान की जाती है। इस त्योहार पर भी उनके साथ कोई जोर जबरदस्ती करना किसी को भी महंगा पड़ सकता है। महिलाओें के साथ-साथ बच्चों के साथ भी जोर जबरदस्ती या छेड़छाड़ या उत्पीड़न के मामले में भी सख्त कार्रवाई हो सकती है। इसमें आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज करती है।

भारतीय दंड संहिता की धारा 354 का प्रयोग ऐसे मामलों में किया जाता है, जहां किसी महिला की मर्यादा और मान सम्मान को क्षति पहुंचाने या जोर जबरदस्ती कर महिलाओं से छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई हो।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close