उत्तराखंडMain Slideप्रदेश

लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड के लोग इस दिन डाले जाएंगे VOTE

उत्तराखंड में लोकसभा की सभी पांच सीटों पर मतदान चुनाव के पहले चरण में 11 अप्रैल को होगा। निर्वाचन आयोग ने रविवार को यह घोषणा की। आयोग की घोषणा के बाद राज्य के निर्वाचन अधिकारियों ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा की।

राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने तैयारियों की समीक्षा बैठक के बाद कहा कि हम चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। साल 2014 के आम चुनाव में सभी पांच सीटों पर भारतीय जनता पार्टी विजयी रही थी। 2009 के चुनाव में सभी सीटें कांग्रेस ने जीती थी। इस बार भी सीधा मुकाबला इन्हीं दो दलों के बीच है।

उत्तराखंड में इस दिन डाले जाएंगे VOTE
उत्तराखंड में इस दिन डाले जाएंगे VOTE

उत्तराखंड में इस दिन डाले जाएंगे VOTE

माना जा रहा है कि भाजपा टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल और पिथौरागढ़ के वर्तमान सांसदों को फिर से मैदान में उतारेगी। केवल पौड़ी सीट को लेकर सस्पेंस बना हुआ है जहां के सांसद पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी ने स्वास्थ्य कारणों से चुनाव लड़ने के प्रति असमर्थतता जताई है।

राज्य भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि उनकी पार्टी सभी पांचों सीट फिर से जीतने जा रही है। जल्द ही सभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी कहा कि सभी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान जल्द ही कर दिया जाएगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close