व्यापारMain Slideउत्तराखंडप्रदेश

गेहूँ किसानों को सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, खरीद बोनस होगा 20 रूपए प्रति क्विंटल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गेहूँ की खरीद पर किसानों को 20 रूपए प्रति क्विंटल बोनस के निर्देश दिए हैं। केन्द्र सरकार ने गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1840 रूपए प्रति कुंतल निर्धारित किया है।

मुख्यमंत्री ने इसमें 20 रूपए बोनस और देने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने भण्डारण क्षमता को बढ़ाने के लिए भी निर्देश दिए हैं।

गेहूँ खरीद पर किसानों को 20 रूपए प्रति क्विंटल बोनस

गेहूँ खरीद पर किसानों को 20 रूपए प्रति क्विंटल बोनस

उन्होंने कहा कि एक लाख मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम बनाए जाएं।  किसानों से क्रय किए जाने वाले गेहूँ का तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए। धान की तरह ही गेहूं का भुगतान ऑनलाईन किया जाए।

मुख्यमंत्री सीएम आवास में रबी विपणन सत्र 2019-20 मे गेहूँ खरीद की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में बताया गया कि इस बार 2 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश में 6.5 लाख किसान लाभान्वित हो रहे हैं।

बैठक में सचिव डी. सैंथिल पांडियन, प्रभारी सचिव सुशील कुमार, डीएम नैनीताल विनोद कुमार सुमन सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close