IANS

टोक्यो मैराथन में इथोपियाई धावकों का दबदबा

 टोक्यो, 3 मार्च (आईएएनएस)| इथोपिया के धावकों ने रविवार को यहां हुए टोक्यो मैराथन के 12वें संस्करण में महिला व पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया।

 समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, पुरुष वर्ग में बिरहानु लेगेज ने दो घंटे चार मिनट और 48 सेकेंड के साथ खिताब जीता।

केन्या के बेदान करोकी दो घंटे छह मिनट और 48 सेकेंड के साथ दूसरे और उनके हमवतन तथा यहां दो बार चैम्पियन रह चुके डिकसन चुंबा दो घंटे आठ मिनट और 44 सेकेंड के समय के साथ तीसरे नंबर पर रहे।

महिलाओं के वर्ग में रुती एगा ने दो घंटे 20 मिनट और 40 सेकेंड के साथ खिताब अपने नाम किया। वह अपने हमवतन हेलेन टोला से 21 सेकेंड आगे रहीं।

मैराथन में लगभग 38000 धावकों ने भाग लिया।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close