IANS

मप्र : राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी

 भोपाल, 3 मार्च (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए मंगल कामना की है।

  देश में शिवरात्रि का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा है, “वैदिक संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा में शिव की आराधना का विशेष महत्व है। विष पीकर अमृत देने वाले आदिदेव शिव स्वयं में सृष्टि निर्माता मंगलकारी देव हैं।”

राज्यपाल पटेल ने महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों के कल्याण, सफलता और सुख-समृद्घि की कामना की है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी महाशिवरात्रि पर सभी श्रद्घालुओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है, “भगवान शंकर मानव समाज के कल्याण की प्रेरणा देने वाले आदिदेव हैं। भारत की धाíमक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं में महाशिवरात्रि महापर्व का विशेष महत्व है।”

उन्होंने सभी नागरिकों की सुख-समृद्घि की कामना की है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close