IANS

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की गोलाबारी, 3 की मौत(

जम्मू, 2 मार्च (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई गोलाबारी में तीन नागरिकों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों का कहना है कि पुंछ के अलावा राजौरी जिले में भी मुठभेड़ हुई है।

पुलिस ने कहा कि नियंत्रण रेखा के पास के कृष्णाघाटी सेक्टर में झलास इलाके के सलोत्री गांव में पाकिस्तानी सेना द्वारा दागा गया गोला शुक्रवार रात एक घर के अंदर फट गया, जिसमें एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “पाकिस्तानी गोलाबारी और गोलीबारी में दो नागरिकों और सेना के दो सैनिकों सहित चार लोग घायल हो गए हैं।”

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि पाकिस्तानियों ने राजौरी के नौशेरा सेक्टर में बिना किसी उकसावे के दोपहर 12.30 बजे गोलीबारी की।

प्रवक्ता ने कहा, “उन लोगों ने मोर्टार के गोले और छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया। भारतीय सेना ने जोरदार और प्रभावी तरीके से जवाबी कार्रवाई की।”

भारतीय और पाकिस्तानी सैनिक पिछले आठ दिनों से पुंछ और राजौरी जिलों में भारत और पाकिस्तान के बीच जम्मू एवं कश्मीर को विभाजित करने वाली नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी कर रहे हैं।

स्थानीय निवासियों ने नियंत्रण रेखा पर ‘युद्ध जैसी स्थिति’ बताया है।

प्रशासन ने इन दोनों जिलों में नियंत्रण रेखा से पांच किलोमीटर के भीतर के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया है और लोगों को घर के अंदर रहने के लिए कहा है।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close