राष्ट्रीयMain Slide

यहां पर बसा है भगवान श्री राम का परिवार, रहते हैं शान से, अरबों की संपत्ति के हैं मालिक

अयोध्या के इतिहास को तो सभी जानते हैं, लेकिन शायद की कुछ लोगों को ये बात मालूम होगी की भगवान श्री राम के वंशज आज भी जिंदा हैं। बता दें कि अभी जल्द ही एक राज घराने ने खुद को भगवान राम का वंशज बताया है। इतना ही नहीं इस राजघराने के लोग आज भी राजाओं की तरह जीवन व्यतीत करते हैं और अरबों की संपत्ति के मालिक भी हैं।
रामदरअसल, पिछले दिनों राजस्थान के जयपुर की महारानी पद्मिनी देवी ने एक अंग्रेजी चैनल को इंटरव्यू देते हुए खुद को भगवान राम का वंशज बताया। उन्होंने बताया कि उनका पिरवार भगवान राम के बेटे कुश का वंशज है। रानी के मुताबिक उनके पति भवानी सिंह कुश के 309 वें वंशज थे।

इस राजघराने के इतिहास की बात करें तो 21 अगस्त 1912 को जन्मे महाराजा मानसिंह ने तीन शादियां की थी। मानसिंह की पहली पत्नी का नाम मरुधर कंवर, दूसरी पत्नी का नाम मरुधर कंवर यानि अपनी पहली पत्नी की भतीजी किशोर कंवर था। मानसिंह ने तीसरी शादी गायत्री देवी से की थी।

महाराजा भवानी सिंह और उनकी पत्नी पद्मिनी का कोई बेटा नहीं है। दोनों से एक बेटी है जिसका नाम दीया है। दीया का विवाह नरेंद्र सिंह के साथ हुआ है और दीया बीजेपी की नेता हैं। दीया का कोई भाई और इस राज घराने का कोई वारिस न होने के कारण महाराजा भवानी सिंह ने दीया की बेटों को गोद लिया है। दीया के बड़े बेटे का नाम पद्मनाभ सिंह और छोटे बेटे का नाम लक्ष्यराज सिंह है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close