उत्तराखंडMain Slideप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयव्यापार

अंतरिम बजट से उत्तराखंड में लगभग 92 प्रतिशत किसान होंगे लाभान्वित – सीएम

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देश के गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, कर्मचारियों व समाज के प्रत्येक वर्ग के अनुकूल अंतरिम बजट देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह अंतरिम बजट, न्यू इंडिया के भविष्य की झलक है। 02 हैक्टेयर या इससे कम जमीन वाले किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के तहत 06 हजार रूपए देने का अंतरिम बजट में प्राविधान किया गया है। इससे देश के दस करोड़ से अधिक किसानों को लाभ होगा।

उत्तराखण्ड में लगभग 92 प्रतिशत किसान इससे लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय को दुगुनी करने के प्रधानमंत्री जी के लक्ष्य में यह कदम मददगार होगा।

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा,” 05 लाख तक की आय को इनकम टैक्स फ्री करने से कम व मध्य आय वर्ग के लोगों को इसका बहुत फायदा होगा। 05 लाख से अधिक आय वालों को टैक्स में 13 हजार रूपए की छूट मिलेगी। केन्द्र सरकार ने न सिर्फ महंगाई और वित्तीय घाटे को कम किया, बल्कि बुनियादी ढ़ांचे के विकास की दिशा में तीव्र प्रगति की है।
उन्होंने कहा कि यूपीए के शासनकाल में देश की महंगाई दर 10.1 प्रतिशत थी। जो अब घटकर 4.6 तक आ गई है। 2022 तक सभी को घर देने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। अब तक 01 करोड़ 53 लाख लोगों को आवास मिल चुके हैं। जो यूपीए सरकार तुलना में पांच गुना अधिक है।
देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने की दिशा में मुद्रा योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि मुद्रा योजना के लाभार्थियों में 70 फीसद महिलाएं हैं। ग्रामीण महिलाओं का जीवन स्तर सुधारने की दिशा में उज्जवला योजना गेमचेंजर साबित हो रही है।
अब तक 6 करोड़ निशुल्क गैस कनेक्शन बांटे गए है। उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य की लगभग 4 लाख महिलाओं को इस योजना के चलते धुऐं से मुक्ति मिली है।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close