उत्तराखंडMain Slideप्रदेश

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जाॅर्ज फर्नांडिस को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व रक्षा मंत्री स्व. जाॅर्ज फर्नांडिस को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
स्व. जाॅर्ज फर्नांडिस का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा,” वे बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने समाज वाद को अपनाया और आजीवन उसका पालन किया। श्रमिक नेता के नाते मजदूरों के हित में उन्होंने बहुत काम किया। स्व. फर्नांडिस पहले रक्षामंत्री थे, जिन्होंने सियाचिन बाॅर्डर जाकर सैनिकों के साथ समय व्यतीत किया और उनके दुख दर्द को समझा।”
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी उपस्थित थे।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close