Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

अयोध्या में दिखेगी भव्य राम मंदिर की झलक, निर्माण कार्य शुरू

अयोध्या मे राम मंदिर को लेकर हमेशा देश की सियासत गर्म हो जाती है। सभी साधू-संत यही गुहार लगाते रहते हैं कि इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए। इसके जवाब में सरकार हमेशा सुप्रीम कोर्ट का हवाला देती नजर आती है। इस आधार पर अयोध्या का Railway Station राम मंदिर की तरह बनाने की बात सामने आई है। इसका कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
Image result for ram mandir stationबता दें कि 100 करोड़ की लागत से बनने वाला ये रेलवे स्टेशन विहिप के राम मंदिर मॉडल के तर्ज पर बनाया जाएगा। अयोध्या पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं को राम मंदिर की झलक मिल सके इस उद्देश्य से ऐसा काम किया जा रहा है। अयोध्या का मॉडर्न और सबसे आधुनिक सुविधाओं से लैस यह स्टेशन राम मंदिर के जैसा ही दिखेगा।

बनने के बाद यह देश का सबसे आधुनिक रेलवे स्टेशन कहलाएगा। इसमें एक लाख लेगों के रुकने की व्यवस्था की गई है। 21 महिनों में यानी की 2020 तक इस रेलवे स्टेशन को बना कर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मामले पर अयोध्या मसले के पक्षकार इकबाल अंसारी का कहना है कि अयोध्या रेलवे स्टेशन के निर्माण से अयोध्या का विकास होगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close