Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

आखिर कैसे 14 साल कोमा में रहने वाली महिला हुई Pregnant, अधिकारियों के उड़े होश

पूरे विश्व में महिलाओं के दुष्कर्म से संबंधित बहुत सी खबरें सामने आती रही हैं। एक ऐसा ही अजीब मामला सामने आया है, जिसमें एक 14 साल से कोमा में रहने वाली महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि कहीं ये यौन हिंसा का मामला तो नहीं। इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
Related image

पुलिस का कहना है कि जिस हालत में महिला थी, वह किसी के साथ भी संबंध बनाने में असमर्थ थी। जब वह असमर्थ थी तो किसी को संबंध बनाने की इजाजत कहां से दे सकती है। यह मामला अमेरिका के एरिजोना का है, जहां महिला की डिलिवरी से पहले हॉस्पिटल के स्टाफ को भी नहीं पता था कि वह प्रेग्नेंट है।

अब अधिकारियों की नींद उड़ गई है। वह लगातार पता लगाने में जुटे हुए हैं कि बच्चे का पिता कौन हैं। महिला की पहचान छुपा कर रखी गई है। 14 साल पहले महिला डूबने की वजह से कोमा में चली गई थी। मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने 29 दिसंबर को एक बच्चे को जन्म दिया था, जो बिल्कुल स्वस्थ है।

महिला को हॉस्पिटल में लगातार सहायता की जरूरत होती है। उसके कमरे में सामान्य तौर पर कोई भी आ जा सकता था। हालांकि, बच्चे के जन्म के बाद लोगों के आने-जाने को लेकर नियम में बदलाव किया गया है। हालांकि, नर्सिंग फैसिलिटी के अधिकारियों ने मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close