Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

#Earthquake : दक्षिण फिलीपींस में भूकंप से मची अफरा तफरी, सुनामी का खतरा

दक्षिण फिलीपींस में भूकंप से भगदड़ मच गई है,लोग अपने घरों से बाहर भाग कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं।

ये झटके करीब पांच मिनट तक महसूस किए गए। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने बताया कि इस भूकंप से इंडोनेशिया और फिलीपीन के तटों पर सुनामी लहरें उठने की संभावना है।

फिलीपींस के मिन्दना दीप में शनिवार को 6.9 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया है। किसके चलते भूकंप से भगदड़ मच गई ,लोग अपने घरों से बाहर भाग रहे थे, फिलीपींस और पड़ोसी देश इंडोनेशिया के कई हिस्सों में सुनामी के खतरे की आशंका
बनी हुई है।

इससे पहले इंडोनेशिया के पापुआ बैराट प्रांत में शुक्रवार को रिएक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ को मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र मनोक्वारी शहर में 26 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया, लेकिन सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

इंडोनेशिया के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने बताया कि भूकंप से फिलहाल बड़ी क्षति होने की खबर नहीं है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close