जीवनशैलीMain Slideव्यापार

क्रिसमस, न्यू ईयर ब्रेक में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगह, सिर्फ 5,000 रुपए में एन्जॉय करें Holiday

क्रिसमस और नए साल की छुुट्टियां नजदीक हैं। ऐसे में आपका कहीं घूमने का प्लान तो होगा। अगर आप घूमने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में जहां आप कम खर्चा कर अपनी छुट्टियों का आनंद उठा सकते हैं।

क्रिसमस
IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

डलहौजी (हिमाचल प्रदेश) मिनी स्विटजरलैंड – प्राकृति सौंदर्य से घिरा हुआ डलहौजी भारत का मिनी स्विटजरलैंड भी कहा जाता है। यह भारत के फेवरेट टूरिस्ट स्पॉट में से एक है। यहां पर रुकने के लिए प्रति व्यक्ति 2 रात 3 दिन का पैकेज सिर्फ 5,000 रुपए है।

क्रिसमस
IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

माउंट आबू (राजस्थान) – माउंट आबू रेगिस्तान में अकेला हिल स्टेशन है, जो भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी मशहूर है। अगर आप अडवेंचर के शौकीन है तो आप इन छुट्टियों को इस खूबसूरत जगह घूमने का जरूर प्लान करें। 2 रात 3 दिन तक ठहरने का किराया सिर्फ 5,000 रुपए है।

क्रिसमस
IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

शिलान्ग (मेघालय) – ईस्ट का स्कॉटलैंड कहलाने वाला शिलांग बेहद खूबसूरत है। प्रकृति प्रेमी के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। पहाड़ के साथ हरे-भरे वन यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।

क्रिसमस
IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

ओरछा (मध्य प्रदेश) – मध्य प्रदेश टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार और केंद्र दोनों मिलकर काम कर रहे हैं। आपमें से बहुत कम लोगों को ही मध्य प्रदेश के बेस्ट प्लेसेस के बारे में मालूम होगा। यहां पर 2 रात 3 दिन रुकने के लिए आपको सिर्फ 5,000 रुपए खर्च करने होंगे।

अपने ट्रिप को और बजट फ्रेडली बनाने के लिए आप ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके जरिए मिलने वाले ऑफर की वजह से आपकी जेब पर पड़ने वाला भार भी कम हो जाता है। इसी तरह के और भी कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं जो कैशबैक या डिस्काउंट ऑफर दे रहे हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close