Main Slideउत्तराखंडप्रदेशस्वास्थ्य

खुशखबरी : उत्तराखंड सरकार ने 35 हज़ार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिया नए साल का तोहफा

उत्तराखंड में आंगनबाङी कार्यकत्रियों को सरकार ने नए वर्ष की सौगात दी गई है। इन कार्यकत्रियों को मिलने वाले मानदेय में लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
शुक्रवार को इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है। इससे 35 हज़ार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आंगनबाङी सहायिकाओं व मिनी आंगनबाङी कार्यकत्रियों को फायदा होगा। गौरतलब है कि उत्तराखंड में आंगनबाङी कार्यकत्रियों को देश में सर्वाधिक मानदेय दिया जाता है।
केन्द्र ने पुनरीक्षित मानदेय का लाभ आंगनबाङी कार्यकत्रियों को देने के लिए उत्तराखंड में आज शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार अब आंगनबाङी कार्यकत्रियों को कुल 7,500 रूपए, आंगनबाङी सहायिकाओं को कुल 3,750 रूपए व मिनी आंगनबाङी कार्यकत्रियों को कुल 4,750 रूपए मानदेय प्रतिमाह मिलेगा।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आंगनबाङी कार्यकत्रियों के मानदेय में बढ़ोतरी के लिए केन्द्र में पैरवी करते रहे हैं। केंद्र द्वारा पुनरीक्षित किए गए मानदेय का लाभ आंगनबाङी कार्यकत्रियों को देने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासनादेश जारी किया गया है।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close