Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

VIDEO : UP के अलीगढ़ में भयानक सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत 

यूपी के अलीगढ़ में स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हुई है। हादसे में स्कार्पियो सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई है।

https://www.youtube.com/watch?v=8Gw_ZXHi7bE

तीन की मौके पर ही जान चली गई थी। चौथे ने आगरा लाते समय और पांचवे ने एसएन इमरजेंसी में दम तोड़ा। हादसा इतना भीषण था कि स्कार्पियो को काटकर शव निकाले गए। देर रात मृतकों के घरवाले आगरा आ गए है और तब से अस्पताल में मातम छाया हुआ है।

आपको बता दें कि हादसे में सभी मृतक अलीगढ़ के शहरी गांव के ब्लाक प्रमुख के रिश्तेदार हैं। यह हादसा आगरा अलीगढ़ हाईवे स्थित थाना खंदौली के बगल में घुसा क्षेत्र में हुआ है। रात करीब 10 बजे स्कार्पियो यूपी 81एयू-1514 हाथरस की ओर से आगरा आ रही थी। इसी बीच में अलीगढ़ के गोंडा ब्लॉक प्रमुख के रिश्तेदार सवार होकर आगरा किसी शादी में जा रहे थे।

गोंडा अलीगढ़ के ब्लाक प्रमुख प्रदीप के साथ स्कार्पियो सवार सादाबाद में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। ब्लॉक प्रमुख दूसरी गाड़ी में थे। उनके साथी स्कार्पियों में थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close