Main Slideजीवनशैली

गणेश चतुर्थी : तोहफे के तौर पर किसी को भूल से भी न दें गणेश जी की मूर्ति

हम अक्सर लोगों को खुश करने के लिए खास उपहार देते हैं। आप लोगों ने देखा होगा कि ज़्यादातर लोग किसी के घर में शुभ काम होने पर उन्हें तोहफे के तौर पर भगवान की मूर्तियां देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि भगवान की मूर्ती देने के कुछ नुकसान भी हैं। चलिए आज हम आपको यह जानकारी देते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी को भी भगवान की मूर्ती तोहफे में देना अच्छा नहीं माना जाता है, भगवान की मूर्ती को सिर्फ खुद के लिए ही खरीदना चाहिए। इसके पीछे की जो वजह है वो है भगवान की मूर्ती की सही से विधि-विधान पूर्वक की जाने वाली देखभाल, क्योंकि भगवान को घर में स्थापित किया जाता है और उसकी देखभाल के लिए बातों का ध्यान रखा जाता है।

गणेश

भगवान की मूर्ति गिफ्ट के तौर पर जब भी कभी हम देते हैं, तो यह हमें पता नहीं रहता है कि वो व्यक्ति उस मूर्ती का कैसे ख्याल रखेगा। नियम और विधि-विधान से उसकी देखभाल करेगी कि नहीं। इसलिए सोच समझकर ही भगवान की की मूर्ति किसी को देनी चाहिए।

उदाहरण के तौर पर गणेश जी मूर्ति को किसी को गिफ्ट के तौर पर नहीं देना चाहिए, क्योंकि ऐसा माना गया है कि इससे आपके पास जमा किया धन नष्ट हो सकता है। क्योंकि गणेश जी को ऋद्धि-सिद्धि का पति माना गया है और इन्हें धन की देवी भी माना जाता है। ये दोनोें को सदा भगवान गणेश के आसपास ही रहती है।

#ganeshchaturthi #ganesh #gift #Hindugodsidols

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close