Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

युवा हुआ उत्तराखंड, राज्य की 18वीं वर्षगांठ पर सीएम व राज्यपाल ने दी बधाई

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को राज्य स्थापना दिवस की 18वीं वर्षगांठ पर पुलिस लाइन में आयोजित रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।

राज्यपाल ने विशिष्ट सेवाओं के लिए ‘‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’’ प्राप्त 03 पुलिस अधिकारियों और ‘‘पुलिस पदक’’ प्राप्त 18 अधिकारियों तथा जवानों को सम्मानित भी किया।

इस मौके पर विशिष्ट विवेचना के लिए मनोज कुमार ठाकुर, पुलिस उपाधीक्षक, उत्तरकाशी तथा सर्वोत्तम थाने हेतु संजय कुमार निरीक्षक थाना सितारगंज को भी पुरस्कृत किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने राज्य आन्दोलनकारियों को भी नमन किया। राज्यपाल ने अनुशासित और भव्य पुलिस परेड के लिए पुलिस परिवार को बधाई दी।

राज्यपाल ने कहा कि 18 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हमें ईमानदारी से मूल्यांकन करना होगा और आगे बढ़ने का लक्ष्य निर्धारित करना होगा। अपनी स्थापना के 18 वर्षों में उत्तराखण्ड ने विकास के कई मापदण्डों पर अच्छा प्रदर्शन किया है , लेकिन फिर भी कई चुनौतियां अभी भी है जिनका समाधान किया जाना जरूरी है।

इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संबोधन में राज्य स्थापना के 18 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आज 18 वर्ष पूर्ण कर रहा है और किशोरावस्था से यौवन की ओर आगे बढ़ रहा है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close