IANS

मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2018 में शीर्ष उद्योगपति होंगे शामिल

 भुवनेश्वर, 8 नवंबर (आईएएनएस)| मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2018 की तैयारियां जोरों पर है, जहां देश-विदेश के 800 से ज्यादा उद्योगपतियों के शामिल होने की उम्मीद है।

 मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2018 राज्य की प्रमुख निवेशक सम्मेलन है, जिसका आयोजन हर दो साल पर किया जाता है।

उद्योग सचिव संजीव चोपड़ा ने बताया कि इस साल इसका आयोजन 11 से 15 नवंबर तक किया जा रहा है, जिसमें देश के शीर्ष उद्योगपतियों – रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. के अध्यक्ष मुकेश अंबानी, आदित्य बिरला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिरला, टाटा संस के अध्यक्ष नटराजन चंद्रशेखरन और वेदांत समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल शामिल हैं।

इसके अलावा सम्मेलन में एसबीआई (भारतीय स्टेट बैंक) और बंधन बैंक के अध्यक्ष भी भाग लेंगे।

चोपड़ा ने कहा, “हम विदेशी निवेश के साथ ही देशी निवेश पर भी ध्यान दे रहे हैं। कॉन्क्लेव में हर क्षेत्र पर जोर दिया जाएगा और समूचे राज्य में निवेश को प्रोत्साहित किया जाएगा।”

उन्होंने बताया कि घरेलू उद्योगपतियों के अलावा इसमें छह देशों के निवेशकों ने भागीदारी की पुष्टि की है, जिसमें जापान, फ्रांस, रूस, जर्मनी, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात शामिल है।

जापान मेक इन इंडिया कॉन्क्लेव का भागीदार देश है।

चोपड़ा ने कहा, “12 नवंबर को जापान की कंपनियों के लिए एक समर्पित सत्र का आयोजन किया गया है।”

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close