Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

फैज़ाबाद अब है अयोध्या… सीएम योगी आदित्यनाथ का ऐलान, जल्दी मिलेगी बड़ी खुशखबरी

उत्तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दिवाली के मौके पर फैज़ाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या करने की घोषणा कर दी है।

कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सूक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या पहुंचकर भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण का राजतिलक किया।


मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या की पहचान अयोध्या के रूप में बनी रहे। अब फैजाबाद का नाम अयोध्या होगा। अयोध्या में राम राज्य की परिकल्पना अब साकार हो रही है। अयोध्या में नया मेडिकल कॉलेज बन रहा है , इसका नाम राजा दशरथ के नाम पर होगा।

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या के दीपोत्सव कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली है।अयोध्या के साथ दुनिया की कोई ताकत अन्याय नहीं कर सकती।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close