IANS

राहुल ने जी. डी. अग्रवाल के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पर्यावरणविद् जी.डी. अग्रवाल के निधन पर शोक जताया। अग्रवाल स्वच्छ गंगा की मांग को लेकर पिछले 111 दिनों से अनशन पर थे। राहुल गांधी ने हिंदी में ट्वीट कर लिखा, “मां गंगा के सच्चे बेटे प्रो. जी.डी. अग्रवाल नहीं रहे। गंगा को बचाने के लिए उन्होंने स्वयं को मिटा दिया। भारत को गंगा जैसी नदियों ने बनाया है। गंगा को बचाना वास्तव में देश को बचाना है। हम उनको कभी नहीं भूलेंगे। हम उनकी लड़ाई को आगे ले जाएंगे।”

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-कानपुर (आईआईटी-के) के पूर्व प्रोफेसर का गुरुवार को ऋषिकेश में हृदयाघात से निधन हो गया। गंगा को प्रदूषण रहित करने और इसके निर्बाध बहाव की मांग को लेकर वे 22 जून से भूख हड़ताल पर थे।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close