Uncategorized

अजब प्रेम की गजब कहानी! प्यार के लिए लड़की से बना लड़का और फिर…

शादी के लिए लड़की ने चेंज कराया अपना सेक्स और अब आ गई तलाक की नौबत

एक कहावत सबने सुनी होगी कि प्यार अंधा होता है, जिसके कारण कुछ नजर नहीं आता। ऐसे में एक अजीवोगरीब किस्सा सामने आया है, जिसमें दो लड़कियों की प्रेम कहानी दर्शाई गई है। दोनों लड़कियों के सिर प्यार का भूत इस कदर चढ़ गया कि दोनों ने शादी करने की ठान ली। फिर जब समाज ने इजाजत नहीं दी, तो प्यार से अलग न होना पड़े इसके लिए एक लड़की ने अपना सेक्स चेंज करवा कर लड़का बन गई। बाद में हिंदू रीति-रिवाज़ से शादी कर शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने एक बच्चा भी गोद लिया था।
Image result for शादी
मामला हरियाणा के जींद का है जहां दो लड़कियों की मुलाकात 6 साल पहले एक कैंप में हुई थी। वहीं दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर प्यार की कसमें खा ली। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। इसके लिए एक लड़की (शिक्षक) ने अपना सेक्स चेंज करा कर लड़का बन गई। सेक्स चेंज कराने के लिए उसने 10 लाख रुपए भी खर्च किए। कुछ सालों तक दोनों के रिश्तों में काफी प्यार था, लेकिन यही प्यार अब नफरत में बदल गया है। पत्नी ने शिकायत किया कि वो अपने पति से संतुष्ट नहीं है।

इसके साथ ही पत्नी ने जिला महिला एवं बाल संरक्षण कार्यालय में शिकायत कर कहा कि उसका पति उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित। छोटी बातों पर झगड़ा करता है और घर खर्च के लिए रुपए भी नहीं देता है। त्नी का कहना है कि वह अब अपने मायके भी नहीं जा सकती, क्योंकि उसने शादी उनके इच्छा के खिलाफ की थी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close