Main Slideउत्तराखंडप्रदेशराष्ट्रीय

‘केदारनाथ धाम पुननिर्माण और देश के सपनों को साकार करने में प्रधानमंत्री हमेशा रहे आगे’

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने दी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने प्रधानमंत्री मोदी को दृढ़ इच्छाशक्ति एवं विशाल व्यक्तित्व का धनी बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी हमारी प्रेरणा व ऊर्जा के श्रोत हैं, मोदी जी प्रभावशाली कार्य साधक और वास्तविक विकास पुरूष है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि नए भारत के निर्माण के लिए उनके प्रयास निश्चित रूप से सफल होंगे। दुनिया में आज भारत को जो पहचान मिली है, भारत की जो छवि बनी है उसका पूरा श्रेय पीएम के करिश्माई व्यक्तित्व को ही जाता है। उनके नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ” प्रधानमंत्री मोदी की भगवान केदारनाथ के प्रति गहरी श्रद्धा एवं आस्था है। केदारनाथ का पुननिर्माण कर उसे विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल बनाने का उनका सपना साकार हो रहा है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शतायु हो यह हम सब देशवासियों की कामना है। मोदी जी के आर्शीवाद से आज प्रदेश में चार धाम यात्रा नए आयाम प्राप्त कर रही है और उत्तराखण्ड विकास की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने भगवान बद्री विशाल और केदारनाथ से मोदी जी के दीर्घ जीवन की कामना की है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close