Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

हिन्दी भाषा पर विश्व के 150 से अधिक विश्व विद्यालय कर रहे हैं शोध

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी दिवस पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा,” हिन्दी हमारे सम्मान, स्वाभिमान और गर्व की भाषा है। हिन्दी ने हिन्दुस्तान को विश्व में एक नई पहचान दिलाई है। वैश्विक स्तर पर हिन्दी की स्वीकार्यता बढ़ी है। आज हिन्दी विश्व में करोड़ों लोगों तक पहुंच रखने वाली दूसरी सबसे बड़ी सम्पर्क भाषा है।”

उन्होंने आगे कहा कि विश्व के कई देशों में बोली व समझी जाने वाली हिन्दी भाषा पर विश्व के 150 से अधिक विश्व विद्यालयों में शोध, अध्ययन और अध्यापन हो रहा है।

 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने युवाओं से अपील की है कि वो अपनी मातृ भाषा हिन्दी के सरंक्षण और सवर्द्धन के लिए हिन्दी के प्रति अपने लगाव में कमी न आने दें। मातृ भाषा ही हमें अपनी संस्कृति से जोडने में मददगार होती है। उन्होंने हिन्दी भाषा के विकास और सम्मान के लिए समेकित प्रयासों की भी जरूरत बताई।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close