Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल को दी गई विदाई, देखिए भावुक तस्वीरें

बेबी रानी मौर्य को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है

उत्तराखंड के राजभवन सचिवालय ने भी राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल को भावभीनी विदाई दी गई। राजभवन सचिवालय की तरफ से आयोजित विदाई कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव रविनाथ रामन, विधि परामर्शी आरसी खुल्बे सहित राजभवन में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियो ने डाॅ. कृष्ण कांत पाल को विदाई दी।

बेबी रानी मौर्य को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। उत्तराखंड में मारग्रेट आल्वा के बाद वो दूसरी महिला राज्यपाल बनने जा रही है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को राजभवन में राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कान्त पाल से मुलाकात की।  राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कान्त पाल को विदाई देते हुए मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भी दिया।

इस मौके पर राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल ने कहा, ” मुझे देवभूमि उत्तराखंड की सेवा कर अत्यंत गौरव की अनुभूति हुई। स्वस्थ लोकतांत्रिक परम्पराओं को प्रोत्साहित करते हुए संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करना सदैव मेरी प्राथमिकता रही।”

उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड में विकास की बहुत संभावनाएं हैं। राज्य में प्रगतिशील वातावरण है और राज्य निर्माण से आज तक राज्य ने अच्छी तरक्की की है। मैं प्रदेश सरकार और प्रदेश की जनता को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूूं।

राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कान्त पाल के विदाई समारोह में मुख्यमंत्री के साथ-साथ उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों ने भी डाॅ. कृष्ण कान्त पाल को स्मृति चिन्ह भेंट किए।

 

 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close