Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

ट्रांसजेंडर छात्रों को प्रवेश देगा जापान का ओचनोमिजू विश्वविद्यालय

ऐसा करने वाला विश्वविद्यालय पहला जापानी शैक्षणिक संस्थान

जापान के इतिहास में पहली बार टोक्यो का ओचनोमिजू विश्वविद्यालय वर्ष 2020 से ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों को प्रवेश देगा। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एफे से अधिकारी ने कहा कि ओचनोमिजू विश्वविद्यालय पहला जापानी शैक्षणिक संस्थान है, जो एलजीबीटीक्यूआई ( समलैंगिक, उभयलिंगी, ट्रांससेक्सुअल और इंटरसेक्स ) समुदाय के सदस्यों के लिए पंजीकरण की अनुमति देगा। ओचनोमिजू जापान में महिलाओं के लिए उच्च शिक्षा प्रदान करने वाला पहला संस्थान है, इसकी स्थापना 1875 में हुई थी।

जापानी कानून एलजीबीटीआई समुदाय को कोई मान्यता नहीं देता है लेकिन शैक्षिक संस्थानों और स्थानीय प्रशासन ने अपनी पहल से समुदाय के अधिकारों को बदलना शुरू कर दिया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close