प्रदेश

कालका-शिमला रेल खंड पर यातायात हुआ बाधित, भूस्खलन ने बढ़ाई परेशानी

ट्रैक पर पड़े बड़े पत्थरों को रास्ते से हटाने का काम जारी

हिमाचल प्रदेश में बारिश के बाद भूस्खलन के कारण बुधवार को विश्व धरोहर स्थल कालका शिमला रेल खंड पर यातायात बाधित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी, हालांकि, कोई घायल नहीं है।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेल लाइन पर यातायात जल्द ही सामान्य हो जाएगा। ट्रैक पर पड़े बड़े पत्थरों को रास्ते से हटाने का काम जारी है।

राज्य की राजधानी से 65 किलोमीटर दूर सोलन जिले के कोटी शहर के पास कई जगहों पर भूस्खलन की सूचना मिली है, लेकिन अब तक कोई भी ट्रेन रद्द नहीं हुई है। टॉय ट्रेन कही जाने वाली रेल कालका-शिमला खंड पर सदी से दौड़ रही है। हर ट्रेन में सात कोच हैं और इसमें लगभग 200 लोग बैठ सकते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close