Main Slideतकनीकी

अापके बच्चे के लिए अच्छे निजी ट्यूशन से लेकर पड़ोसी की जानकारी देगा गूगल का ‘नेबरली’ एेप

गूगल इंडिया ने शुरू की यह रोचक एप्लीकेशन

गूगल इंडिया ने गुरुवार को देश में ‘नेबरली’ एेप शुरू किया है। इस एेप पर लोग अपने आसपास की जानकारी हासिल कर पाएंगे। गूगल इंडिया ने ट्वीट के जरिए कहा, मुंबई में आज बीटा वर्जन शुरू किया गया है।

गूगल के नेक्स्ट बिलियन यूजर टीम के ग्रुप प्रोडक्ट मैनेजर जोश वुडवार्ड ने एक बयान में कहा, ” नेबरली के साथ हम गूगल के मिशन को आगे बढ़ाते हुए एक नई पद्धति की तलाश कर रहे हैं, जिससे दुनियाभर की सूचनाओं को संगठित कर रहे हैं, ताकि सूचनाएं आसानी से उपलब्ध हों और उनका उपयोग किया जा सके।

अपने पड़ोसियों को दीजिए अपनी कार का शीशा टूटने की खबर ।

गूगल की ओर से कहा गया कि एेप से लोगों को अपने क्षेत्र की जानकारी आसानी से मिलेगी और वे यह पता कर पाएंगे कि उनके आपपास में बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित पार्क कौन सा है। इसके अलावा बच्चों के लिए निजी ट्यूशन सेंटर की तलाश लोग कर पाएंगे। इसी प्रकार लोग इस एेप के ज़रिए अपने आसपास की अनेक सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं।

एेप पर लोग अपने सवाल टाइप कर या बोलकर जवाब प्राप्त कर सकते हैं। गूगल ने कहा, एेप पर आप अपनी निजी जानकारी दिए बगैर सवाल कर सकते हैं। नेबरली पर आपके सवाल तुरंत आपके सही पड़ोसी के पास पहुंच जाते हैं और वे वापस संबंधित जवाब व सूचनाएं आपको एेप के ज़रिए देते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close