Main Slideप्रदेश

इलाज को आई महिला के डॉक्टर ने उतरवाए कपड़े और फि‍र की घिनौनी करतूत

नई दिल्‍ली। चेन्‍नई में मायलापोर इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 64 साल के एक डॉक्‍टर को पुलिस ने महिला का अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर का नाम शिवागुरुनाथन है। मामला शुक्रवार का है जब एक महिला छाती में दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पहुंची।

डॉक्‍टर

प्रतीकात्मक तस्वीर

महिला के साथ उसका पति भी था। महिला की छाती के दर्द की शिकायत सुनने के बाद डॉक्टर ने उसके पति को बाहर जाकर बैठने के लिए कहा। पति जैसे ही बाहर आया शिवागुरुनाथन ने इलाज के नाम पर महिला के कपड़े उतरवा दिए और महिला का वीडियो बनाने लगा। बाहर बैठे पति ने देर होने पर जब खिड़की से झांका तो उसके होश उड़ गए।

डॉक्‍टर

प्रतीकात्मक तस्वीर

डॉक्‍टर की इस हरकत को देख गुस्‍साया पति फौरन दरवाजा खोल अंदर घुस गया। पति ने जब डॉक्‍टर से वीडियो के बारे में पूछा तो आरोपी ने तुरंत वीडियो डिलीट कर मेमोरी कार्ड बाहर फेंक दिया। पीड़ित महिला के पति ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को क्लिनिक की तलाशी लेने पर 30 महिलाओं का वीडियो मिला है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close